जम्मू कश्मीर: ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार हुए शख्स ने कहा- शुक्रवार को नमाज के बाद अटैक करने की थी योजना
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को श्रीनगर के सफा कदल में चीनी ग्रेनेड और अन्य संदिग्ध सामानों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की बासित अहमद मलिक के रूप में पहचान की गई है, जो नाउपोरा के सफा कदल का रहने वाला है।

पुलिस से पूछताछ के दौरान बासित को बताया कि उसने और उसके साथी ने दो अलग-अलग ठिकानों पर (बागियास और बारीपोरा) ग्रेनेड से अटैक किया था। बासित के साथी आदिल कायूम नजर ने खुलासा किया कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद वे ग्रेनेड से अटैक करने की योजना बना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications