कश्मीर के गांदरबल से दो आतंकी गिरफ्तार, 13 दिन से सर्च ऑपरेशन चला रहे थे सुरक्षाकर्मी

jammu kashmir Two terrorists arrested in Gandarbal district

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 13 दिन से विशेष टीम इन आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आखिर सोमवार को सुरक्षाबलों को कामयाबी हाथ लगी। आतंकी गांदरबल के नारानाग इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकी जम्मू कश्मीर के राजौरी के रहने वाले हैं।

jammu kashmir Two terrorists arrested in Gandarbal district

दोनों आतंकियों के संबंध लश्कर से बताए गए हैं। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को कश्मीर में रास्ता बताते थे यानी एक तरह से उनके गाइड की तरह काम करते थे। दोनों गुरेज सेक्टर पार करके नारानाग पहुंचे थे और यहां छुपे थे। इनके पास से एके 47 की मैगजीन और कुछ हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है।

नारानाग इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर तेरह दिन पहले 28 सितंबर को यहां सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन शुरू किया था जो लगातार जारी था। सोमवार को दो आतंकियों की गिरफ्तारी में कामयाबी मिली है। अभी भी और आतंकियों के इलाके में होने की सूचना है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए सेना और सुरक्षाबलों की टीम सर्च आपरेशन चला रही है। इस इलाके में हाल ही में एक एनकाउंटर भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुआ था, जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया था।

बता दें कि बीते किछ दिनों से कश्मीर में सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश पाक की ओर से हो रही है। हाल के दिनों में पाक ने सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन भी किया है। जिसके पीछे उसका मकसद घुसपैठ ही बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+