Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उड़ी हमले को दोहराना चाहते थे आतंकी, सेना ने सबको मार गिराया

जम्मू। भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में आतंकियों के मंसूबों नाकाम कर रही है। सेना ने घाटी में आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया है। इस दिशा में सेना के हाथ बड़ी कामियाबी हाथ लगी है। सेना ने कश्मीर के उड़ी में तीन आतंकियों को मार गिराया है।

 Jammu and Kashmir: Three militants killed, 2016-type attack foiled in Uri

सेना के साथ मुठभेड़ में इन आतंकियों को मार गिराया गया। सेना के मुताबिक ये आतंकी एक बार फिर से उड़ी हमले को दोहराने की कोशिश करने आए थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के नापाक इरादों को नाकामियाब करते हुए मुठभेड़ में इन आतंकियों को मार गिराया। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान घायल हो गया, जबकि तीन स्थानीय नागरिक भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गए।

सेना ने इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सेना को उड़ी के कलगई इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना की गतिविधि देख आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद सेना के ज वानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया और तीनों आंतकियों को मार गिराया।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि ये आतंकी उड़ी के मिलिटरी कैंप परहमला करने की तैयारी में थे। गौरतलब है कि पिछले साल उड़ी में हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+