जम्मू कश्मीर: इंडियन आर्मी ने 2010 के बाद इस साल सबसे ज्यादा आतंकियों का किया सफाया
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में इस साल आतंकवाद और उपद्रवी तत्वों के खात्मे के लिए इंडियन आर्मी ने कई ऑपरेशन को अंजाम को देकर बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें ऑपरेशन ऑलआउट भी शामिल है। इस साल इंडियन आर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ मिलिटेंट को मार गिराया, जो कि 2010 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंडियन आर्मी ने इस साल कई बड़े आतंकी संगठनों के लड़ाकों को मार गिराया है, जो कई सालों से कश्मीर घाटी में अराजकता फैला रहे थे।

इस साल के नवंबर तक जम्मू कश्मीर के अलग-अलग घटनाओं में 194 मिलिटेंट, 54 नागरिक और 75 सुरक्षा बलों की भी जान गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर मौते दक्षिणी कश्मीर और लाइन ऑफ कंट्रोल पर हुई है। अब तक 100 से ज्यादा सिर्फ LoC पर हुई है।
इंडियन आर्मी ने अब तक जो 194 आतंकियों को मार गिराया है, इसमें लशकर-ए-तोयबा के अबु दुजाना, हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर सब्जार अहमद भट्ट, जैश का खालिद और मसूद अजहर का भांजा जाकिर उर रहमान लखवी जैसे खतरानक लड़ाके शामिल है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में छह साल बाद इतनी बड़ी संख्या में मिलिटेंट को मार गिराया है। इससे पहले 2010 में इंडियन आर्मी ने 270 मिलिटेंट को मारा था। 2007 में सुरक्षा बलों ने 167 मिलिटेंट को ढेर किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इतनी बड़ी संख्या में जो उपलब्धी हासिल हुई है, इसका श्रेय इंडियन आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन को जाता है। इस साल जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा मौते जून और अक्टूबर माह में हुई है। जम्मू कश्मीर में मिलिटेंट का सफाया करने के लिए इंडियन आर्मी का ऑपरेशन अभी जारी रही है।












Click it and Unblock the Notifications