जम्‍मू कश्‍मीर: अब शोपियां में एनकाउंटर, तीन आतंकी ढेर

शोपियां। दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में गुरुवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर शोपियां के हांडेव गांव में हो रहा है। एक ही दिन में यह तीसरा एनकाउंटर है जिसमें आतंकियों को घेरा गया है। इस एनकाउंटर में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इससे पहले पुलवामा और नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर हुआ है। जिस गांव में एनकाउंटर हो रहा है वहां पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके बाद गांव को घेरा गया और यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च हुआ था।

shopian-encounter.jpg

कुपवाड़ा में चल रही फायरिंग

उधर, नॉर्थ कश्‍मीर के कुपवाड़ा में भी इस समय एनकाउंटर जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में एनकाउंटर यहां के डालीपोरा गांव में हुआ था। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिए गए थे। मारे गए आतंकियों में जैश का कमांडर खालिद भी ढेर कर दिया गया है। एनकाउंटर में सेना के जवान सिपाही संदीप सिंह भी शहीद हो गए। डालीपोरा गांव के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने घर को घेर लिया। आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई और सुरक्षाबलों की तरफ से इसका जवाब दिया गया। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।

पुलिस की ओर से कहा गया है एनकाउंटर में एक आम नागरिक भी मौत हुई है जो दोनों तरफ से हो रही फायरिंग की चपेट में आ गया है। पुलिस ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। तीन आतंकियों में से एक आतंकी खालिद पाकिस्‍तानी का था। वह जैश का कमांडर था। बाकी दोनों आतंकियों में से एक नसीर पंडित पुलवामा का रहने वाला था और उमर मीर शोपियां का रहने वाला था। पुलिस की ओर से कहा गया है कि तीनों पिछले कुछ वर्षों से जैश के साथ जुड़े थे।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+