Jammu Kashmir: 24 घंटे के अंदर बडगाम में CRPF पर दूसरा हमला

बडगाम। आतंकियों ने 24 घंटे के अंदर ही जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है। मंगलवार को एक बार फिर बडगाम में ग्रेनेड हमला हुआ है जिसमें आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। बडगाम पुलिस की ओर से बताया गया है कि पाखेरपोरा बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है जिसमें दो नागरिकों को हल्‍की चोंटे आई हैं। एक सीआरपीएफ जवान के भी घायल होने की खबरें हैं मगर अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

budgam

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Terrorists के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर CRPF पर दूसरा Attack | वनइंडिया हिंदी

    सोमवार को शहीद हुए तीन जवान

    बडगाम में सोमवार शाम भी आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। बडगाम में सोमवार को हुए हमले में सुरक्षाबलों को 14 साल के एक बच्‍चे का शव भी बरामद हुआ है और बताया जा रहा है कि बच्‍चा दोनों तरफ से हो रही फायरिंग की चपेट में आ गया था। सीआरपीएफ प्रवक्‍ता की तरफ से बताया गया, '92वीं बटालियन के तीन जवान हमले में शहीद हो गए हैं।' जवानों की पहचान कर ली गई है इनमें से एक उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले अश्‍वनी कुमार और बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सी चंद्रशेखर और संतोष कुमार थे।'

    एक माह के अंदर CPRF को बड़ा नुकसान

    सीआरपीएफ के स्‍पेशल डीजी जुल्फिकार हुसैन के मुताबिक आतं‍किेयो ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आने वाले काजियाबाद के वनगाम में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। पिछले एक माह के अंदर सोमवार को सीआरपीएफ को बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पहले सोपोर में इसी तरह का आतंकी हमला हुआ था जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे। हंदवाड़ा में शनिवार को हुए एनकाउंटर के बाद 24 घंटे के अंदर दो ग्रेनेड अटैक्‍स हुए हैं। हंदवाड़ा एनकाउंटर में सेना ने कर्नल और मेजर रैंक के अलावा दो और जवानों को खो दिया और साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के एक सब-इंसपेक्‍टर भी इसमें शहीद हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+