कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला, चार जख्मी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला हुआ है। हमला फतेह कडाल के चिंकराल मोहल्ला में हुआ। सीआरपीएफ के जवानों पर हुए इस हमले में तीन जवान घायल हैं, एक आम शहरी भी घायल हैं। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए आंतकियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।

हाल के दिनों में कश्मीर में ग्रेनेड हमलों के मामले लगातार सामने आए हैं। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर आतंकियों ने पांच ग्रेनेड हमले किए, इन हमलों में सेना के कई जवान और आम नागरिक घायल हुए। इन सभी हमलों की जिम्मीदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली।












Click it and Unblock the Notifications