पाकिस्तान के एक्टिव टेरर कैंप की बड़ी लिस्ट मिली, क्या मोदी 3.0 में फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक?
Terrorists Camps Big News: 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद से यह साफ हो गया है कि सीमा पार से आतंकी बड़ी संख्या में घुसपैठ की नापाक कोशिश में है। बीते कुछ दिनों में आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन बढ़ा है।
14 जून को सेना ने कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। यह आतंकी समूह में आकर एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा सेना ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले एक हफ्ते में 10 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।

8 दिन में 9 जवान शहीद
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 8 दिन में 9 जवानों को खोया है। सोमवार रात (15 जून) जम्मू-कश्मीर के डोडा के जंगल एरिया में खुफिया इनपुट पर गई टीम का आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें कैप्टन एक कैप्टन समेत सेना के 4 जवान शहीद हो गए।
इससे पहले कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए थे।
पाकिस्तान फिर से बौखलाया
बढ़ती आतंकी घटनाओं के साथ पाकिस्तान की एक बार बौखलाहट भी सामने आई है। सीमा पार से पाकिस्तानी सेना के पोषित आतंकी कैंप फिर एक्टिव हो गए हैं। जिनको सेना की मदद से भारत में घुसपैठ के लिए ट्रेनिंग देकर भेजा जा रहा है।
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अपने ट्रेंड आतंकवादियों, पूर्व एसएसजी या फिर कट्टरपंथी सोच के लोगों को सैनिक बनाकर एक लाख रुपए के साथ भारत भेज रहा है। इतना ही नहीं घुसपैठियों को एम4 जैसे हाईटेक हथियार और अपग्रेडड गोलियां भी मुहैया करवा रहा है। इसके अलावा घाटी में मददगारों को भी पैसे दे रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना की मदद से ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही उनके परिवारों को भी आर्थिक मदद भेजी जा रही है। सूत्रों के हवाले बताया गया है कि पाकिस्तान ने अपने आतंकी शिविर यानी टेरर कैंप फिर से सक्रिय कर दिए हैं। जिनके नाम निकियाल, जंद्रुत, खुरेटा, कोटली, समान, अब्दुल बिन मसूद,समन और कोटकोटेरा है। इन कैंपों के सहारे पाकिस्तान कश्मीर में शांति अमन को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications