जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया है। अनंतनाग में बस स्टैंड के पास हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हुए हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक एसएचओ भी हमले में घायल हुए हैं। वहीं जवानों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया है।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकियों ने केपी रोड पर CRPF के काफिले पर ऑटोमेटिक राइफलों से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और फिर ग्रेनेड फेंके। अब भी गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया है। अनंतनाग पुलिस स्टेशन के SHO अरशद अहमद भी हमले में घायल हो गए हैं।
उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि अल उमर मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी संगठन ने कहा है कि मुश्ताक जरगर उसका सरगना है।
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications