जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में बीएसएफ पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में बीएसएफ पर आतंकी हमला हुआ है। बुधवार को हुए हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। श्रीनगर के पंडेच इलाके में बीएसएफ की पार्टी पर हमला किया गया। जिसमें दो जवानों को गोली लगी। दोनों जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं जवानों से कुछ हथियार भी आतंकी छीन ले गए। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    Jammu and Kashmir: Srinagar में BSF की पार्टी पर आतंकियों का हमला, दो जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी
    कश्मीर में बीएसएफ पर आतंकी हमला, Terrorists attack BSF party kashmir, Jammu Kashmir, Terrorist, BSF, Pandach, Srinagar, जम्मू कश्मीर, बीएसएफ, श्रीनगर

    बता दें कि श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मंगलवार को बड़ी मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए हैं। तीन सुरक्षाकर्मी भी इसमें घायल होने की सूचना है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सोमवार को शुरू हुआ ये एनकाउंटर मंगलवार तक चला।

    हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ी हैं। इससे पहले 16 मई को कुलगाम में यारीपोरा के पास सुरक्षाबलों और पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद अमीन शहीद हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+