जम्मू कश्मीर: जनाजे में भीड़ हुई बेकाबू, जवानों के साथ झड़प में 5 घायल, CRPF पर केस दर्ज

नई दिल्ली। जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को जो युवक सीआरपीएफ की गाड़ी चढ़ने से घायल हुआ था, शनिवार को उसकी मौत हो गई है। स्थानीय नागरिक की मौत के बाद घाटी में अब माहौल और बिगड़ गया है। श्रीनगर के डाउन-टाउन इलाके में जनाजे के वक्त भीड़ अनियंत्रित हो गई और उसके बाद सीआरपीएफ के साथ फिर से झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि जनाजे में आईएसआईएस के झंडे लहराने के बाद, सीआरपीएफ के जवानों और लोगों के बीच झड़प हुई है। इस हिंसक झड़प में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

J & K: जनाजे में जवानों के साथ झड़प में 5 लोग घायल

अधिकारी के मुताबिक, नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में कल जुमे की नमाज के बाद कुछ युवकों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया था। उसके बाद युवक के जनाजे में शनिवार को आईएसआईएस के झंडे लेकर मूसा-मूसा की नारेबाजी कर रहे हिंसक तत्वों और पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये।

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने अब इस पूरे मामले में सीआरपीएफ की श्रीनगर यूनिट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी मौत हुई है, उस शख्स का नाम कैसर मोहम्मद भट्ट बताया जा रहा है।

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने सीआरपीएफ की श्रीनगर यूनिट के पर एक पत्‍थरबाज की मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से सेक्‍शन हत्‍या की कोशिश से जुड़ी धारा 307, खतरनाक हथियारों की मदद से दंगे फैलाने वाली धारा 148 और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाली धारा 279 के तहत केस दर्ज किया है।

शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा में भीड़ प्रदर्शनकर रही थी जब सीआरपीएफ की एक गाड़ी वहां पर फंस गई। यह गाड़ी एक ऑफिसर को छोड़ने आई थी और भीड़ ने इसे उसी समय घेर लिया। जिस जगह पर यह घटना हुई वहां उस समय पुलिस का डेप्‍लॉयमेंट ही नहीं था और पास में मस्जिद थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+