जम्मू कश्मीर: निकाय चुनाव के तीसरे चरण के बीच पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आज निकाय चुनाव का तीसरा चरण है और इस बीच शनिवार सुबह से ही पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलवामा के बबगुंड में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों के मुताबिक, पुलवामा के आस पास कई आतंकी छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिलहाल मुठभेड़ जारी है। घाटी में चल रहे निकाय चुनावों में बाधा डालने के लिए आतंकी अपनी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं।

इससे पहले बारामूला के सोपोर में शुक्रवार रात आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मी का नाम जावेद अहमद बताया जा रहा है, जो जम्मू कश्मीर पुलिस में एसपीओ के रूप में शामिल हुए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा में रहते जावेद ने कई ग्राउंड रिपोर्ट को अजाम दिया था।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में आज निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। निकाय चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के सांबा और कश्मीर के पांच जिलों की 96 वार्डों में मतदान होगा। 365 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1,93,990 मतदाता करेंगे।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर निकाय चुनाव: कभी पाकिस्तान से ली थी आतंकवाद की ट्रेनिंग, आज BJP का उम्मीदवार बनकर डाला वोट












Click it and Unblock the Notifications