मतदाता जागरूकता के लिए जम्मू कश्मीर में निकाली वाहन रैली
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मोटर वाहन रैली निकाली गई। जिला राजौरी प्रशासन की ओर से निकाली गई इस रैली में विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए मतदाता को प्रेरित किया गया। वाहन रैली में 200 से ज्यादा मोटर वाहनों ने भाग लिया। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को डाले जाएंगे। वैसे मतदान पच्चीस नवम्बर से ही शुरु हो जाएंगे लेकिन आखिरी फैस का मतदान बीस दिसंबर होगा।

वाहन रैली की शुरूआत जिले के बस स्टैंड सलानी ब्रिज से शुरू हुई। वाहन रैली कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर कुमार ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वाहनों की रैली थानामंडी, दरहल, कोटरांका-बुधाल, नवशेरा और मनैइकोटा आदि रूट से होकर गुजरी। इस दौरान वाहन सवारों ने हाथों में बैनर लिए हुए थे जिस पर मतादान के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखे हुए थे। रैली के दौरान लोगों में मतदान के अधिकार के बारे में क्षेत्रों के लोगों बताया गया। उनको प्रेरित किया गया कि मतदान किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications