जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तान का 'जासूस' कबूतर, पंजे में है कोडिंग वाली रिंग
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ इलाके में पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक कबूतर पकड़ा गया है। वो पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के लिए प्रशक्षित किया गया था। कबूतर के पैरों में एक कोडिंग वाली रिंग पड़ी है। स्थानीय लोगों ने कबूतर को पकड़कर पिंजरे में बंद कर लिया और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। सुरक्षाकर्मियों ने कबूतर को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, 'ग्रामीणों ने कबूतर को स्थानीय पुलिस थाना को सौंप दिया। उसकी बायीं टांग में एक अंगूठी पाई गई, जिसपर कुछ नंबर अंकित हैं और इसकी जांच की जा रही है।'
Recommended Video

आपको बता दें कि पहले भी पाकिस्तान इस तरह की हरकत कर चुका है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से गैरकानूनी तरीके से ड्रोन, गुब्बारे आदि भारत की सीमा में भेजा जाता रहा है। पाकिस्तान की कोशिश इन चीजों से भारतीय सीमा में जासूसी कराने की होती है।












Click it and Unblock the Notifications