क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

VIDEO: भारतीय सेना ने पाक फौज के कई बंकरों को किया नेस्तानाबूद, 12 जवानों को मार गिराया

VIDEO: भारतीय सेना ने पाक फौज के कई बंकरों को किया नेस्तानाबूद, 12 जवानों को मार गिराया

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने शुक्रवार को एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है। पाक की ओर से सेना के जवानों को तो निशाना बनाया ही गया, आम लोगों पर भी मोर्टार बरसाए गए। गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। तो तीन आम लोगों की भी मौत हो गई और कई घायल हैं। पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के ये कार्रवाई करने के बाद भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। भारत की ओर से जवाबी फायरिंग हुई जिसमें पाक के 10 से 12 जवान मारे गए और उसकी कई चौकियां और बंकर तबाह हो गए। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

Recommended Video

Pakistan Violates Ceasefire : शहीद हुए 4 जवान, 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे | वनइंडिया हिंदी
ेमे्ेनि

पाक की ओर से हुई गोलीबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 10 से 12 जवान मार गिराए हैं। इसमें पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के भी 3 जवान हैं। वहीं बंकर और गोला बारूद भी तबाह हुआ है। भारतीय सेना के मुताबिक पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह से ही उरी से लेकर गुरेज तक के क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसकी आड़ में पाक सेना की कोशिश आतंकियों को घुसपैठ कराने की थी।

पाकिस्तान की ओर से बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। आम लोगों और बस्तियों को निशाना बना पाक की ओर से गोलीबारी हुई। पाकिस्तान की ओर से हुए गोलाबारी में तीन जवान शहीद हुए हैं, वहीं तीन आम लोग भी मारे गए। बारामुला के एसडीएम रियाज अहमद मलिक ने बताया है कि उरी सेक्टर पर पाक की ओर से गोलीबारी में तीन लोगों की जान गई है और चार गंभीर घायल हैं।घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

भारतीय सेना ने बताया है कि इससाल पाकिस्तान की ओर से 4,052 दफा सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। नवंबर में अब तक 128 बार तो वहीं अक्टूबर में 394 बार सीजफायर को तोड़ा गया। बीते साल 3,233 बार पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया था।

ये भी पढ़िए- जम्मू कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन जवान शहीदये भी पढ़िए- जम्मू कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन जवान शहीद

Comments
English summary
jammu kashmir Pakistan violated ceasefire indian army hits back Destroyed pak bunkers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X