Jammu Kashmir: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी घटनाओं के चलते सुरक्षाबलों ने एक्शन तेज कर दिया है। सोपोर में आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाए जा ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ढेर हुआ है। राजपुरा, सोपोर इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है। इसको लेकर एक बयान जारी कर सेना के चिनार कॉर्प्स ने कहा कि शनिवार शाम जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रहे ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया।
सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सामान्य क्षेत्र राजपुरा, सोपोर, बारामूला में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।" बता दें कि उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकी नेटवर्क खड़ा रहने की साजिश हो रही है। उसके बाद से यहां अभियान तेज हुए हैं। पिछले पांच दिनों के भीतर उत्तर कश्मीर में चौथी मुठभेड़ है। इससे पहले सुरक्षाबलों और सेना के संयु्क्त ऑपरेशन में आतंकी मारे जा चुके हैं।

इस बीच शनिवार को जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। सोपोर इलाके में इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ने आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन रोक दिया है। सुबह फिर से एक बार सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
वहीं इससे पहले साहीपोरा मेंसुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोपोर के बाद उत्तरी कश्मीर में यह चौथी मुठभेड़ है। अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया तो इलाके में छुपे आतंकियों ने गश्ती दल पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications