जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर के वत्रगाम इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। इसके अलावा यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा एक ग्रेनेड सेना के कैंप की ओर दागा गया। इसके बाद पुलवामा में दक्षिणी त्राल टाउनशिप के मिदुरा हेमलेट में अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications