जम्मू कश्मीर के नेताओं को एक-एक करके रिहा किया जाएगा: राज्यपाल के सलाहकार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद तमाम राजनीतिक नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। पिछले काफी दिनों से ये तमाम नेता कैद हैं, जिन्हें आखिरकार रिहा करने के लिए प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के नेताओं को एक-एक करके रिहा किया जाएगा। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत दर्जनों नेताओं को नजरबंद करके रखा गया है, लेकिन अब इन्हें रिहा करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

jk

अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले के बाद नजरबंद किए गए जम्मू के लगभग सभी नेताओं को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हिरासत से आजाद कर दिया है। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान को खत्म करने के फैसले से पहले प्रशासन ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था। जानकारी के मुताबिक नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के लगभग सभी नेताओं को हिरासत से आजाद कर दिया गया है।

हालांकि अभी भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन और दूसरे कई नेताओं को अभी भी नजरबंद ही रखा गया है। आजाद हुए नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस के नेता देवेंद्र राणा और एसएस सलाठिया, कांग्रेस के रमन भल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+