जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर में लाल चौक पर आतंकी हमला, ग्रेनेड अटैक में घायल पांच लोग

Recommended Video

    Jammu Kashmir के लाल चौक इलाके में ग्रेनेड हमला, 5 लोग Injured | वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में हरि सिंह स्‍ट्रीट के करीब लाल चौक पर ग्रेनेड हमला हुआ है। इस हमले पांच लोगों के घायल होने की खबरें हैं। हालांकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। हमला हाई सिक्‍योरिटी जोन में हुआ है और अब यहां पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है। बाजार बंद कर दी गई है और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है।

    srinagar-attack.jpg

    पिछले शनिवार को भी हुआ अटैक

    पिछले शनिवार को ही दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड से हमला किया था। डीसी ऑफिस के बाहर हुए इस हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि आतंकी घाटी के अन्य जिलों में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले कर सकते हैं। इस अलर्ट के बाद से ही घाटी के लगभग सभी जिला मुख्यालयों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पहले से ज्‍यादा सख्‍त कर दी गई है और हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+