जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य को उनके पद से हटाया गया, दिलबाग सिंह नए DGP

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य को उनके पद से हटा दिया गया है। वैद्य को अब ट्रांसपोर्ट कमिश्वनर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि डीजीपी (जेल) दिलबाग सिंह को कार्यवाहक डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबतक स्थायी डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो जाती है दिलबाग सिंह जम्मू कश्मीर के डीजीपी का पदभार संभालेंगे। इस बाबत जम्मू कश्मीर राज्यपाल ने नोटिस जारी करके यह बड़ा तबादला किया है। आधिकारिक रूप से यह आदेश प्रमुख सचिव, गृह आऱके गोयल ने गुरुवार देर रात को जारी किया है।

sp vaid

आपको बता दें कि एसपी वैद्य 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें दिसंबर 2016 में डीजीपी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह अगले वर्ष अक्टूबर माह में अपने पद से रिटायर होंगे। वहीं दिलबाग सिंह जिन्हें जम्मू कश्मीर का नया अस्थायी डीजीपी बनाया गया है वह 1987 बैच के आईपीएस हैं। उन्हें मार्च मााह में जेल का डीजीपी बनाया गया था। दिलबाग सिंह उस वक्त चर्चा में आए थे जब लश्कर का आतंकी नावेद झट्ट जेल से भाग गया था। गौर करने वाली बात है उस वक्त दिलबाग सिंह अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे।

दिलबाग सिंह के नाम पर स्थायी रूप से मुहर यूपीएससी के फैसले के बाद लगेगी, तबतक वह कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर अपना पदभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और बड़े फैसले आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार अरुन चौधरी को डीजीपी (जेल) का पदभार सौंपा जा सकता है, जबकि एसजेएम गिलानी को एडीजीपी ऑर्म्ड पुलिस का पदभार सौंपा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+