अपने मोबाइल फोन की वजह से मारा गया आतंकी अबु दुजाना
श्रीनगर। आज सुबह सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में आज जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया है। एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

जिसके बाद गांव के लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी है, उनका गुस्सा बुरी तरह जवानों पर फूट पड़ा है। आजतक की खबर के मुताबिक खुफिया जानकारी से पता चला था कि दुजाना के मारे जाने में उसके मोबाइल फोन का बड़ा रोल है। हाल में पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था।

उस वक्त वो भागने में सफल रहा लेकिन गाड़ी में उसका मोबाइल फोन रह गया था। सुरक्षाबलों को उसके मोबाइल से उसके कॉन्टैक्ट और उनकी ट्रैकिंग से आतंकियों का मूवमेंट का पता चला और उसके बाद आज उसका खात्मा हो गया।
सिर पर लाखों रुपये का इनाम
Recommended Video

आपको बता दें कि अबु दुजाना के सिर पर लाखों रुपये का इनाम था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लश्कर के कमांडर अबु दुजाना सहित 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सुरक्षाबलों ने काकापोरा के उस घर को विस्फोटक से उड़ा दिया जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी।
क्या है 'कासो'?
हाल के दिनों में आतंकी घुसपैठ की बढ़ती वारदातों के बीच सालों बाद कश्मीर में कासो (corden And Search Operation) ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत संदेह के घेरे में आए गांव में घर-घर की तलाशी ली जाती है।
कश्मीर के बोनिता सेक्टर में मिला आतंकी का शव
इससे पहले सोमवार को कश्मीर के बोनिता सेक्टर में सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा के पास एक आतंकवादी का शव मिला था। शनिवार रात तोरना पोस्ट पर नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर सेना के जवानों ने गोलियां चलाईं थी। सोमवार कोइलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकी का शव बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications