जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने किया सुरक्षा बलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शुक्रवार की रात दो स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया है। श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम पुलिस थाना क्षेत्र के वागूरा में आतंकियों ने पावर ग्रिड स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की गार्ड पोस्ट पर हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं।

जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलाबारी होती रही। इससे पहले पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के बिलो में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। अचानक फायरिंग के बाद सतर्क जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस पर आतंकी भाग निकले।












Click it and Unblock the Notifications