जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकी-सेना की बीच मुठभेड़, हिज्बुल का आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई है। बाकी आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है। सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Jammu & Kashmir encounter One terrorist killed in exchange of fire in Pulwama

पुलवामा जिले के पछाड़ द्रबगाम इलाके से सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मार गिराया गया। मारे गए आतंकी की शिनाख्त हिजबुल के इरफान अहमद के रूप में हुई है। बताते हैं कि हमला करने वाले दो आतंकी हैं।

बताया जा रहा है कि इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हैं। सेना ने इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। यह एनकाउंटर कई घंटों से जारी रहा। अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है। एसपी चंदन कोहली ने बताया कि फिलहाल दूसरी ओर से फायरिंग रुकी हुई है। लेकिन घेरा सख्त रखा गया है। सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पूरे इलाके में घेराबंदी कर रखी गई है। हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+