जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के किल्लोरा गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सेना को गांव के किसी घर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को देखते ही आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना के जवानों की ओर से भी फायरिंग शुरू की गई। सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

आपको बता दें कि इससे पहले बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना को दुर्सू गांव दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना और आतंकियों के मुठभेड़ शुरू हो गई। जहां सेना ने दोनों आंतकियों को मार गिराया तो वहीं जवाबी कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications