अमरनाथ यात्रा खत्म होते ही जम्मू कश्मीर में हो सकते हैं चुनाव, BJP ने शुरू की तैयारी, अमित शाह ने दिए निर्देश
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में जल्द चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत निर्वाचन अयोग ने इलेक्शन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इंतजार सिर्फ अमरनाथ यात्रा के खत्म होने का किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 19 अगस्त को समाप्त होने वाली अमरनाथ यात्रा के बाद होने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य के भाजपा नेताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

ऐसे में बीजेपी ने चुनावी अभियानों के लिए तैयारी शुरू भी कर दी है। गुरुवार को देर रात हुई बैठक में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर भाजपा के कई नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की है।
'90 सीटों पर लड़गे बीजेपी'
बीजेपी दिग्गजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी। बीजेपी के दिग्गज नेताओं के मुताबिक भाजपा राज्य में किसी भी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि भाजपा समान विचारधारा वाले दलों के साथ समझौता कर सकती है।
दरअसल, अगस्त 2019 में राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने से पहले नवंबर 2018 में जम्मू-कश्मीर की विधानसभा भंग कर दी गई थी। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। जिसके बाद यहां परिसीमन जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य थे, जिसके चलते अब तक विधानसभा चुनाव नहीं हो पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications