जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारी, 6 जुलाई को दौरे पर जाएगी परिसीमन आयोग की टीम

नई दिल्ली, 30 जून: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर घाटी के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि जल्द ही वहां पर विधानसभा के चुनाव करवाए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में बुधवार को परिसीमन आयोग की बैठक हुई। जिसमें ये फैसला लिया गया कि आयोग की टीम 6 जुलाई से 9 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर रहेगी। इस दौरान टीम के सदस्य विधानसभा सीटों के परिसीमन पर राजनीतिक दलों और जिला आयुक्तों के साथ बातचीत करेंगे।

jammu kashmir

चुनाव आयोग के प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार को हुई बैठक में परिसीमन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई और मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र मौजूद थे। यात्रा के दौरान आयोग के सदस्य राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करेंगे, ताकि परिसीमन के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी और इनपुट इकट्ठा किया जा सके। प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि सभी हितधारक इस प्रयास में टीम का साथ देंगे और समय से ये काम पूरा किया जा सकेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि परिसीमन आयोग की पहले ही 2011 की जनगणना से संबंधित जिलों, निर्वाचन क्षेत्रों के डेटा और मैप से संबंधित बैठकें हो चुकी हैं। अब जो भी चीजें बची हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं दूसरी ओर उम्मीद जताई जा रही है कि परिसीमन पूरा होने के तुरंत बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा।

पीओके की 24 सीटें
राजनीतिक दलों के साथ कुल 114 सीटों पर बात की जाएगी। इसमें 90 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि 24 सीटें पीओके की हैं, जो पहले की तरह खाली रहेंगी। इस बैठक के दौरान अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए सुरक्षित सीटें भी तय कर ली जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+