JK Election: राहुल गांधी ने शेयर किया कश्मीरी लड़कियों से मुलाकात का वीडियो, बातों में PM मोदी को ऐसे घेरा
Rahul Gandhi Meet Kashmiri Girls: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (26 अगस्त) को एक वीडियो साझा की है, जिसमें वो कश्मीरी लड़कियों से साथ चर्चा करते नजर आए। उन्होंने कश्मीरी छात्राओं से महिला सुरक्षा से लेकर रोजगार सहित तमाम अहम मुद्दों पर बातचीत की।
राहुल गांधी का यह वीडियो उनके हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे का है, जब उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से मुलाकात करके कांग्रेस के साथ गठबंधन की पुष्टि की थी। इसी दौरे पर राहुल गांधी ने कश्मीरी लड़कियों से भी मुलाकात की, जहां राहुल गांधी ने वहां के मुद्दों और परेशानियों पर खुलकर उनसे पूछा।

बेहद खास है मुलाकात की जगह
राहुल गांधी ने कश्मीरी लड़कियों से वही पर मुलाकात की, जहां कभी एक अगस्त 1947 को महात्मा गांधी आए थे। महाराजा हरि सिंह और रानी तारा देवी के साथ महात्मा गांधी की मुलाकात गुलाब भवन (अब हेरीटेज होटल) के प्रांगण में चिनार के एक पेड़ के नीचे हुई थी, यही पर मुलाकात का वीडियो राहुल गांधी ने साझा किया है।
राहुल गांधी ने सबसे पहले कश्मीरी छात्राओं से हाथ मिलाया और फिर सभी के साथ बैठते हुए अपनी बातचीत आगे बढ़ाई। इस दौरान राहुल गांधी ने मिलकर छात्राएं काफी खुश नजर आ रही थी। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे हमेशा से कश्मीर आना अच्छा लगता है।
कश्मीर में सबसे ज्यादा क्या पसंद?
वहीं जब लड़कियों ने पूछा कि उनको कश्मीर में सबसे ज्यादा क्या पसंद है तो कांग्रेस नेता ने जबाव देते हुए कहा कि लोगों के साथ जो मेरा रिश्ता है, वो मुझे सबसे ज्यादा लगता है।
इसी के साथ राहुल गांधी ने बातों को आगे बढ़ाते हुए उनसे शिक्षा, रोजगार और अन्य मुद्दों पर बातचीत जारी रखी। लड़कियों ने भी अपनी समस्याएं राहुल गांधी से शेयर की। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने बातों-बातों में पीएम मोदी को घेरा और तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पीएम से समस्या यही है कि वह किसी की सुनते नहीं हैं।
कश्मीर के हालातों को लेकर एक लड़की ने बताया कि मैं यहां अपनी पढ़ाई को जारी ही नहीं रखना चाहती थी, क्योंकि यहां का माहौल बहुत डिप्रेसिंग है। मैं बाहर जाना चाहती थी लेकिन मेरे पैरेंट्स ने जाने नहीं दिया। मैं पॉलिटिकल साइंस पढ़ना चाहती थी तो मैंने यहीं रहकर पढ़ने लगी।
जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि पॉलिटिकल साइंस के साथ समस्या ये है कि यूनिवर्सिटी में जो कुछ पढ़ाया जाता है, वह असली राजनीति से बिल्कुल अलग है। इसी के साथ राहुल गांधी ने अपनी पढ़ाई के बारे में छात्राओं को बताया।
लड़कियों ने पूछा ये सवाल
अपनी पढ़ाई-लिखाई के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि पहले मैं हार्वर्ड में था, लेकिन पापा की मौत के बाद मैं रॉलिन्स कॉलेज गया और फिर वहां से कैंब्रिज यूनिवर्सिटी चला गया। राहुल ने कहा कि पिता के निधन के बाद ही उन्हें विचार आया कि वह नेता बनना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications