हिजबुल की मदद करने वाले देविंदर सिंह के बांग्लादेश कनेक्शन की हो रही है जांच, ये है बड़ी वजह
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों को पनाह देने के आरोप में डीएसपी देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद जांच एजेंसिया इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। डीएसपी देविंदर सिंह को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ कार में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसी देविंदर सिंह के बांग्लादेश कनेक्शन की जांच कर ही है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आज दी है। हाल ही में यह खुलासा हुआ था कि देविंदर सिंह पिछले वर्ष तीन बार बांग्लादेश जा चुका है, लिहाजा जांच एजेंसियां देविंदर सिंह के बांग्लादेश एंगल की जांच कर रही हैं।
Recommended Video

बांग्लादेश में पढ़ रही हैं बेटियां
पत्रकारों से बात करते हुए दिलबाग सिंह ने बताया कि हमे इस बात की जानकारी मिली है कि देविंदर सिंह की बेटियां बांग्लादेश में बढ़ रही हैं। लिहाजा हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दिलबाग सिंह अपनी बेटियों के सिलसिले में बांग्लादेश गए थे। डीजीपी ने बताया कि देविंदर सिंह मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। देविंदर सिंह की कस्टडी एनआईए को दे दी गई है। फिलहाल यह जांच सही दिशा में चल रही है। वहीं डीजीपी ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों की आतंकी गतिविधि का लगभग सफाया हो चुका है।

पाक करता था फंडिंग!
जांच में यह बात सामने आई है कि देविंदर सिंह की बेटियां बांग्लादेश में बढ़ रही हैं। एक बेटी एमबीबीएस की बढ़ाई कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि देविंदर सिंह की बेटियों की पढ़ाई का खर्च पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कर रही है। दरअसल आमतौर पर भारतीय अपने बच्चों को पढ़ने के लिए बांग्लादेश में नहीं भेजते हैं। लिहाजा इस बात की जांच की जा रही है कि देविंदर सिंह अपनी बेटियों की पढ़ाई के सिलसिले में बांग्लादेश गए थे या फिर उनका आईएसआई से कोई लिंक हैं।

13 जनवरी को गिरफ्तार
गौरतलब है कि देविंदर सिंह जम्मू कश्मीर की एंटी हाईजैकिंग सेल के डीएसपी थे, उन्हें 13 जनवरी को कुलगाम जिले के श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। जिस वक्त उन्हें गिरफ्तार किया गया वह हिजबुल के कमांडर सईद नवीद, रफी रैदर और इरफान मीर के साथ थे। अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी इन आतंकियों को घाटी से बाहर जाने में मदद कर रहे थे। वहीं जब डीएसपी के घर पर छापेमारी की गई तो उनके घर से पुलिस को 5 ग्रेनेड, 3 एके 47 मिली थी।
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, कब से होगा रजिस्ट्रेशन? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications