EVM पर जम्मू कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला के सुर शाह जैसे! कहा- 100 से अधिक सीटें मिलती हैं तो चुप्पी क्यों?
कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों की ओर ईवीएम पर सवाल से जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने खुद को अलग किया। एक सवाल के जवाब में ईवीएम के जरिए वोटिंग में गड़बड़ी के दावों को रिज करते हुए कहा सीएम उमर अब्दु्ल्ला ने ठीक उसी तर्क का इस्तेमाल किया, जिसे आमतौर पर केंद्रीय गृहमंत्री व बीजेपी नेता अमित शाह प्रयोग करते हैं। दरअसल, उमर अब्दुला ने कहा कि जब किसी पार्टी के 100 सीटें मिल जाती हैं, तो ईवीएम पर चुप्पी साध ली जाती है और जब सीटें कम आती हैं, तो ईवीएम पर ही सवाल खड़े कर दिए जाते हैं।
ईवीएम की गड़बड़ी का दावा इस बार कांग्रेस को उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। ब्दुल्ला ने कांग्रेस पर तंज कसने के लिए उसी तर्क का इस्तेमाल किया और कहा कि ईवीएम "केवल तभी समस्या नहीं हो सकती जब आप चुनाव हार जाते हैं"।

एक साक्षात्कार के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या वह "भाजपा प्रवक्ता की तरह" लग रहे हैं, तो उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर कांग्रेस के दावों की आलोचना करते हुए कहा, "भगवान न करें। जो सही है वह सही है।"












Click it and Unblock the Notifications