जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद आईसीयू में भर्ती
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की तबियत बिगड़ गयी है और वह दिल्ली के एम्स में वह भर्ती हैं। मुफ्ती की हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

मुफ्ती की देखरेख विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम काफी नजदीकी से कर रही है। फिलहाल उन्हे ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है। मुफ्ती मोहम्मद की तबियत बिगड़ने के बाद 24 दिसंबर को दिल्ली लाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी मौजूदा हालत अभी स्थिर हैं है लेकिन डॉक्टर उनपर नजर बनाये हुए हैं।
एम्स में अपनी प्रेस रीलीज में कहा कि अभी मुफ्ती की हालत स्थिर है और वह बोल सकते हैं। सईद को एंटीबायोटिक्स के साथ सपोर्टिव थेरेपी दी जा रही है।
मुफ्ती मोहम्मद सईद की उम्र 79 वर्ष है और उनके छाती में दर्द के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनसे मिलने मंगलवार को मिलने एम्स पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications