पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में दो नागरिक घायल
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार दोपहर को सीजफायर उल्लंघन कर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के एक सब-इस्पेक्टर और दो नागरिक घायल हो गए। सभी को पुंछ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत अब खतरे के बाहर बताई गई है।
सोमवार दोपहर 2: 45 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन करते हुए सीमापार से भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले दागना शुरू कर दिए। शुरूआत में तो उन्होंने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु बाद में उन्होंने मोटार्र दागना शुरू कर दिए। भारतीय जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। करीब दो घंटे तक तो दोनों ओर से गोलाबारी हुई।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें
इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। इसमें सेना के कर्नल एपी सिंह और चार जवान घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तान ने पूंछ जिले के डीगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
आर्मी ऑफिसर मेजर लीतुल गोगोई को क्यों नहीं मिलेगी पेंशन, जानें किस आरोप के हैं दोषी