जम्मू कश्मीर: सीमा पर हुए धमाके में 1 जवान शहीद, कई घायल
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार देर शाम इंटरनेशनल बोर्डर पर एक धमाका होने से बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस धमाके में सेना के कुछ अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा सांबा सेक्टर में बोर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर धमाका हुआ, जिसमें एक जवान की मौत और अन्य घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.30 बजे हुआ। इस धमाके में ग्रेनेड के इस्तेमाल की आशंका जाताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसे आतंकी हमले के रूप मे देखा जा रहा है। सीनियर पुलिस के मुताबिक, शहीद हुए जवान का नाम जब्बर सिंह और तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं। घायल हुए जवानों को जम्मू के सतवारी में मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications