जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में भाजपा प्रदेश सचिव की गोली मारकर हत्या, हमले में भाई की मौत

किश्तवाड़। जम्मू कश्मीर में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार भाई की गुरुवार देर शाम कुछ अज्ञात लोगों ने किश्तवाड़ जिले में गोलीमार कर हत्या कर दी। इस घटना में अनिल परिहार के भाई अजीत परिहार को भी गोली लगी है। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अजीत का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हत्याकांड के बाद लोगों ने बवाल किया है।

अनिल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने रात करीब साढ़े 8 बजे किश्तवाड़ जिले के तपल गली इलाके में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, अनिल परिहार और उनके भाई को किश्तवाड़ के उनके घर के बाहर गोली मारी गई है। सूत्रों के मुताबिक हत्या की वारदात के वक्त बीजेपी नेता अपने भाई के साथ अपनी दुकान से वापस लौट रहे थे। इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों को मौके पर भेजा गया है, वहीं एहतियात के तौर पर जिले में धारा 144 भी लागू की गई है। अनिल परिहार और उनके भाई की मौत की पुष्टि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने की है। अनिल परिहार मूल रूप से किश्तवाड़ के ही रहने वाले थे और साल 2008 में उन्होंने किश्तवाड़ से नैशनल पैंथर्स पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कार्यकर्ता अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने रोष में आकर तोड़-फोड़ भी की है। परिहार की मौत पर दुख जताते हुए नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+