कश्मीर फतेह से पहले भाजपा में हुई कलह
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अभी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद ही पैदा हुई थी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कलह शुरू हो गई टिकटों के बंटवारे को लेकर। पार्टी विधायक लालचंद ने टिकट वितरण में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है ।

गेम चेंजर मोदी
उधर, भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश में दस चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। वे जम्मू और घाटी दोनों में रैलियां करेंगे। उनकी एक रैली लद्दाख में भी होगी। वरिष्ठ पत्रकार आसिफ सोहाफ ने कहा कि भाजपा से किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पडेगा। वहां पर पार्टी के लिए नरेन्द्र मोदी गेम चेंजर साबित होंगे। इस बीच,लालचंद ने यह भी कहा कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस शामिल हुए नेताओं के कारण भाजपा के जमीनी स्तर के नेताओं को नजरअंदाज किया गया।
जम्मू के हीरा नगर से पार्टी के विधायक दुर्गा दास को भी टिकट नहीं मिला है। उन्होंने भी कहा है कि वे आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। उन पर उनके समर्थक चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। बानी सीट से विधायक लाल चंद भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनका भी टिकट कटा है। इस बीच, उधमपुर से पार्टी के असरदार नेता पवन गुप्ता ने पार्टी छोड़ दी है। वे भी आजाद उम्मीदवार के लड़ सकते हैं। वे भाजपा के दिग्गज नेता शिव चरण गुप्ता के पुत्र हैं। उन्होंने छह बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
बहरहाल,जानकारों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व को पार्टी के भीतर कलह को रोकन होगा। अगर यह नहीं हुआ तो पार्टी को चुनावों में नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications