जम्मू कश्मीर: घाटी में दशहत फैलाने के लिए जैश और लश्कर के 60 आतंकी घुसे

जम्मू कश्मीर। इंडियन आर्मी जम्मू-कश्मीर में चुन-चुन कर आतंकियों का सफाया कर रही है, लेकिन इंटेलिजेंस एजेंसियों की मानें तो पिछले दो माह में पाकिस्तान की सीमा से करीब 60 आतंकवादी कश्मीर घाटी में घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के है। कुल 12 बैच बनाकर कश्मीर में घुसे इन आतंकियों ने कश्मीर घाटी में छुपने के लिए महफूज जगहों की भी तलाश कर ली है।

Jammu Kashmir: At least 60 terrorists of Jaish and Lashkar linked entered valley

पाकिस्तानी सीमा से जैश और लश्कर के आतंकियों ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में कश्मीर घाटी में घुसना शुरू किया था। सर्दियों के दिनों में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को क्रॉस करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन ये आतंकी सर्दी शुरू होने से तुरंत पहले ही घाटी में घुसने के लिए कामयाब हो गए हैं।

फिलहाल, इंटेलिजेंस एंजेंसियां उन दो आतंकियों को ट्रैक करने में लगी है, जिन्होंने हाल में इंडियन आर्मी के क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इस्टैब्लिशमेंट को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इन आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा था कि अगले दो से तीन महीनों में मिशन को कामयाब करने के लिए सुरक्षा बलों को फिदायन हमलों से निशाना बनाया जाएगा।

सीनियर ऑफिसर के मुताबिक, जैसा कि कश्मीर घाटी के युवा अब आतंकियों की मदद नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने फॉरेन रिक्रुटमेंट कर दहशत फैलाने की ठानी है। हाल ही में देखने को मिला है कि घाटी के युवा आतंकी ग्रुप से जुड़ने के बाद, फिर से अपने परिवार के पास लौट रहे हैं।

कश्मीर घाटी में घुसे आतंकी कुपवाड़ा, माछिल, उरी, नौगांव केरान और बांदिपोरा के आसपास छुपे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कश्मीर घाटी में आतंकी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने में नाकाम साबित हुए हैं, लेकिन हाफिज सईद के रिहा होने के बाद लश्कर के आतंकियों के हौसले बुलंद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+