जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

कुलगाम। जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आतंकी छिपे हुए हैं और एहतियातन पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। कश्‍मीर जोन पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं। हालांकि उन आतंकवादियों के बारे में अभी खास जानकारी नहीं मिल रही है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir Encounetr : Kulgam में सुरक्षाबलों- आतंकियों में मुठभेड़,दो आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
      J&K: कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

      कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम के चिंगाम इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इलाके में 2 से 3 की संख्या में आतंकवादियों की मौजूदगी पर पहुंचे दल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई।

      गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को जैनापोरा के सुगन गांव में तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बुधवार सुबह खत्म हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+