J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकवादी, एके-47 जब्त

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुबह सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रेबन इलाके में हुई है,जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों से सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुकाबला किया, सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सूत्रों से जानकारी मिली थी, इसके बाद इन्होंने आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बुना, जिसमें सेना को सफलता हासिल हुई।

J&K: सेना को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में ढेर किए 2 आतंकी

जानकारी के मुताबिक आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है, मारे गए आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है, इनमें से एक का नाम अलबदर नवाज और दूसरे का नाम आदिल बताया जा रहा है, इससे पहले, शनिवार दोपहर को शोपियां में ही आतंकियों ने तीन युवकों का अपहरण करके एक युवक की हत्या कर दी जबकि 2 को रिहा कर द‍िया है, शाम होते-होते शोपियां से ही दो युवकों का अपहरण कर लिया था।

पंचायत चुनाव के लिए डाले गए वोट

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में शनिवार को ही पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ है, इसमें शनिवार को 64.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि जम्मू क्षेत्र में 79.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+