J-K: शोपियां में 18 घंटे चली मुठभेड़ में हिज्बुल के 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद, 3 घायल
श्रीनगर। घाटी में इस वक्त लगातार सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑप्रेशन जारी है, कश्मीर में हुई 2 अलग-अलग घटनाओं में जहां 2 भारतीय जवान शहीद हो गए, वहीं हिज्बुल के 3 आतंकी ढेर होने की भी खबर है।

मालूम हो शनिवार शाम से ही शोपियां जिले में आंतकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो रही थी, जो अब से थोड़ी देर पहले समाप्त हुई है। पिछले 18 घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने हिजबुल के 3 आतंकियों को मार गिराया है, हालांकि इस मुठभेड़ में भारत के दो जवान भी शहीद हुए हैं जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर शहीद
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आपको बता दें कि ये मुठभेड़ शोपियां के अवनीरा गांव में हो रही थी। रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों के शनिवार शाम शाम पांच बजे गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें मध्यप्रदेश निवासी नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर (42) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और जिनकी बाद में मृत्यु हो गई।
घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए
एक अन्य वारदात में जम्मू-कश्मीर के ही बांदीपुरा के हाजिन क्षेत्र में आतंकियों के एक समूह ने पुलिस के गश्तीदल पर हमला कर दिया। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस इस पूरे इलाके को खाली कराकर आतंकियों की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications