जम्मू-कश्मीर : सुरिनसर से श्रीनगर जा रही बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौके पर मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सुरिनसर से श्रीनगर जा रही एक बस माजल्टा के नजदीक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 38 लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीती रात एक बस सुरिनसर से श्रीनगर जा रही थी।

जैसे ही बस उधमपुर के माजल्टा पहुंची तो ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पातल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications