शाह फैसल ने छोड़ी राजनीति, फिर प्रशासनिक सेवा में लौटने की अटकलें
नई दिल्ली। प्रशासनिक सेवा छोड़कर नेता बने जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर शाह फैसल ने राजनीति छोड़ने का निर्णय लिया है। शाह फैसल ने एक बार फिर नौकरशाही में लौटने का फैसला किया है। शाह फैसल ने जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। फैसल की जगह फिरोज पीरजादा को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पीएसए के तहत हिरासत में लिए गए फैसल को हाल ही में रिहा किया गया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार शाह फैसल ने सोमवार को जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शाह फैसल पूर्व में जम्मू-कश्मीर के डायरेक्टर एजुकेशन रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाह फैसल का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। फैसल का नाम अब भी जम्मू-कश्मीर के कैडर के आईएएस की सूची से हटाया नहीं गया है। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका जा सकते हैं। हालांकि, फैसल की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
फैसल के अपने ट्विटर हैंडल से राजनीतिक बायो को भी हटा दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर बायो पर रविवार शाम को लिखा, एडवर्ड एस फेलो, एचकेएस हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, मेडिको, फुलब्राइट,सेंटट्रिस्ट। राजनीतिक समीकरणों के बदलने और राज्य में शीर्ष पद पर लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की तैनाती होने के बाद ये कहा जा रहा है कि शाह फैसल उनकी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
फैसल ने जनवरी 2019 में अचानक आईएएस की नौकरी छोड़कर सबको चौंका दिया था। दो महीने बाद उन्होंने राजनीति मं प्रवेश का ऐलान करते हुए पार्टी बनाई। उन्हें अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक सप्ताह बाद अगस्त में हिरासत में ले लिया गया था। गौरतलब है कि उन्होंने साल 2010 की सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था और उन्हें आईएएस का होम कैडर आवंटित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications