जम्मू-कश्मीर: 2020 में अब तक LOC पर 3,000 से अधिक बार हुआ सीज फायर उल्लंघन
2020 में अब तक LoC पर 3, 000 से अधिक बार हुआ संघर्ष विराम उल्लंघन
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन 3,186 घटनाएं हुई हैं। सोमवार को राज्यसभा में ये जानकारी रक्षा मंत्रालय ने जारी की है।
भारतीय सेना ने 7 सितंबर तक दर्ज किए गए इन सभी घटनाओं में इसका भी उल्लेख किया है कि हमारी सेना के आठ जवान शहीद हुए हैं और वहीं दो गंभीर रुप से घायल हुए। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच जवान शहीद हुए हैं।
इसमें ये भी बताया गया है कि आवश्यकतानुसार संघर्ष विराम उल्लंघन का उचित जवाबी कार्रवाई भी भारतीय सेना और बीएसएफ द्वारा किया गया। भारतीय अधिकारियों ने हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग्स, सैन्य संचालन महानिदेशालय वार्ता और दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनलों के स्थापित तंत्रों के माध्यम से पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ संघर्ष विराम उल्लंघन के सभी मामलों को भी उठाया है।