जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जैश के 2 आतंकवादियों को किया ढेर, AK-47 बरामद
Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी मिली है। किश्तवाड़ के चटरू (Chatroo) इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं। सेना की White Knight Corps ने बताया कि ऑपरेशन त्राशी-I (OPERATION TRASHI-I) के तहत संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों को ढेर किया गया और मौके से दो AK-47 राइफल भी बरामद की गई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों ने रविवार को चिनाब वैली के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों के एक ग्रुप को ट्रैक कर घेर लिया। इसके बाद चटरू बेल्ट के चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पासरकुट क्षेत्र में ऑपरेशन जारी रहा और पूरे इलाके को घेर लिया गया था।

सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर
सेना के अनुसार, पहले स्थापित संपर्क के बाद J&K Police और CRPF के साथ मिलकर व्हाइट नाइट कॉर्प्स की CIF डेल्टा टीम ने सुबह करीब 11 बजे आतंकियों से दोबारा मुठभेड़ की। सटीक रणनीति और तालमेल के साथ ऑपरेशन चलाते हुए सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर साइट पर कंट्रोल हासिल किया और दो आतंकवादियों को मार गिराया।
ऑपरेशन त्राशी-I जनवरी से जारी
सेना ने बताया कि ऑपरेशन त्राशी-I इसी साल जनवरी में किश्तवाड़-चटरू बेल्ट में सक्रिय आतंकियों को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था। जिले में इस साल कई बड़ी मुठभेड़ें हो चुकी हैं। 18 जनवरी को एक सैनिक शहीद हुआ था और 4 फरवरी को दो अलग-अलग एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया था। सेना ने कहा कि इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को कोई पनाह नहीं मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications