CAA Protest: आलिया भट्ट ने भी किया छात्रों को सपोर्ट, कहा-Students से कुछ सीखो
नई
दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है, मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर लोग इस कानून के विरोध में उतरे, सीलमपुर में मंगलवार को पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ, आज दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा के नजरिए से बंद किया गया है, दूसरी ओर जामिया हिंसा पर पुलिस का एक्शन जारी है, तो वहीं इस मसले पर सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी जारी है, आम से लेकर खास तक इस गंभीर मसले पर अपनी राय रख रहें हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

आलिया भट्ट ने भी किया छात्रों को सपोर्ट
इस ज्वलंत मुद्दे पर अब अपनी राय रखी हैं फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने, जिन्होंने जामिया विवि के छात्रों का समर्थन किया है, आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं, फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि स्टूडेंट्स से कुछ सीखो।

आलिया भट्ट ने छात्रों के सपोर्ट में शेयर की तस्वीरें
मालूम हो कि आलिया भट्ट के पिता और फिल्म मेकर महेश भट्ट नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ रविवार को मुंबई एक प्रदर्शन में शामिल हुए थे। महेश भट्ट ने कहा कि समय आ गया है कि लोग एकजुट हों और संदेश दें कि यह देश हर किसी का है। यह विरोध बैठक मुंबई में बीआर आंबेडकर के घर 'राजगृह में आयोजित की गई थी जहां भट्ट के साथ कांग्रेस नेता संजय झा समेत अन्य शामिल हुए।

भारत की आत्मा जिंदा है: महेश भट्ट
महेश भट्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समय है कि लोग खड़े हों और कहें कि यह देश हम सबका है और यह हम सभी की ताकत एवं इच्छा है जिसे अंतत: अभिव्यक्त किया जा रहा है' उन्होंने कहा, 'वह मोड़ आ गया है, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है। यहां आप सबका जुटना इस बात का सबूत है कि भारत की आत्मा जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications