दाढ़ी रखने पर जामिया के 10 छात्रों को NCC कैंप से निकाला

Recommended Video

      Muslim Students from Jamia University thrown out of NCC Camp for sporting beard | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में एनसीसी कैंप में शामिल होने गए जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह को सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उनकी दाढ़ी थी। ये छात्र रोहिणी में 19 दिसंबर से शुरु हुए एक 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में शामिल होने आए थे। कैंप के पांचवें दिन कथित दौर पर इन्हें दाढ़ी रखने की वजह से निकाल दिया गया।

      दाढ़ी रखने पर जामिया के 10 छात्रों को NCC कैंप से निकाला

      एनसीसी के रोहिणी कैंप के कमांडिग ऑफसिर से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना की तरह एनसीसी में भी दाढ़ी रखने की इजाजत नहीं है। एक सूत्र ने बताया कि इससे पहले भी एक ऐसा मामला कोर्ट में गया था जिसमें कोर्ट ने एनसीसी के आदेश को सही ठहराया था।

      एनसीसी कैंप से निकाले गए छात्रों का कहना है कि वो इससे पहले भी दाढ़ी के साथ कैंप में शामिल हुए हैं लेकिन कभी कोई समस्या नहीं हुई। जिन दस छात्रों को कैंप से निकाला गया है उनमें से एक दिलशाद अहमद ने बताया, 'मैं पिछले तीन साल से एनसीसी में हूं और अब मैं जूनियर अंडर ऑफिसर हूं। हम दस लड़कों को अपनी दाढ़ी शेव नहीं कराने पर कैंप छोड़कर जाने को कहा गया। हमने बिना मूवमेंट आर्डर के कैंप छोड़कर जाने से मना किया लेकिन वो हमें जारी नहीं किया गया जिसके बाद शनिवार रात हमने कैंप के सामने सोकर गुजारा।'

      अहमद ने बताया कि रविवार को एनसीसी ने हमें आर्डर दिया जिसमें लिखा था कि हमें एनसीसी के अनुशासन को न मानने की वजह से निकाला जा रहा है। जामिया विश्वविद्यालय के कुलपति, तलत अहमद ने सोमवार को इन छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में एनसीसी से बात करने का छात्रों का आश्वासन दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+