PM मोदी के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी में नारेबाजी पर बड़ा एक्शन, कड़ी चेतावनी, विवि प्रशासन का आदेश जारी
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारों को लेकर विवि प्रशासन एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में बिना अनुमति विरोध पर सख्त एक्शन की चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में ऐसे विरोध, जो संवैधानिक गणमान्य व्यक्तियों या कानून प्रवर्तन एजेंसियों को टारगेट करने वाले हैं, के लिए विवि की बिना औपचारिक सहमति के बिना अनुमति नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाकर नारे लगाने के खिलाफ जामिया यूनिवर्सिटी ने बड़ा एक्शन लिया। विश्वविद्यालय ने कहा कि "संवैधानिक गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और धरना प्रतिबंधित है, जिसका उल्लंघन करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

विवि के रजिस्ट्रार मोहम्मद महाताह आलम रिजवी ने यूनिविर्सिटी की ओर से जारी एक ज्ञापन के जारिए इस आदेश की जानकारी दी। विवि प्रशासन नये ज्ञापन 29 नवंबर को जारी किया, जिसमें अगस्त 2022 के पिछले निर्देश की याद दिलाई गई।
जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार जोर किया कि किसी भी विरोध या प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। दस्तावेज़ में कहा गया है, "विश्वविद्यालय परिसर के किसी भी हिस्से में किसी भी संवैधानिक गणमान्य व्यक्ति के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन, धरना या नारे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, अन्यथा ऐसे छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के प्रावधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications