जामिया के बाहर फायरिंग पर बोले अधीर रंजन चौधरी, सत्तापक्ष के इशारे पर हो रहे हमले

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिलिया के बाहर रविवार देर रात फायरिंग की घटना को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सत्तारूढ़ पार्टी प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए ऐसी साजिशे कर रही है। भाजपा के इशारे पर ये सब हो रहा है, सरकार इस पर चुप लगाए बैठी है। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है लेकिन वो कुछ नहीं कर रहे हैं।

Jamia firing incident Adhir Ranjan Chowdhury bjp mukhtar abbas naqvi

रविवार रात करीब 12 बजे दो अज्ञात लोग ने जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच पर फायरिंग करके फरार हो गए। इस इलाके में चार दिन के भीतर फायरिंग की ये तीसरी घटना है, फायरिंग उन जगहों पर हुई हैं, जहां नागिरकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। फायरिंग का मामला सोमवार को संसद में भी उठा है। अधीर रंजन चौधरी ने सदन के भीतर भी इसको लेकर कहा कि प्रदर्शन करना लोगों का हक है, उन पर फायरिंग की घटनाएं ठीक नहीं हैं। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोलने खड़े हुए तो विपक्षी सांसदों ने 'गोली मारना बंद करो, देश तोड़ना बंद करो' के नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने संविधान बचाओ, देश बचाओ के भी नारे सदन में लगाए

जामिया पर फायरिंग और अधीर रंजन चौधरी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि नागरिकता के विरोध में कांग्रेस के लोग खुद विलेन बन रहे हैं। वो झूठ फैलाने में बेनकाब होते जा रहे हैं इसलिए लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।

भाजपा नेता, जी.वी.एल. नरसिम्हा राव ने कहा है कि शाहीन बाग में जिस प्रकार से बिना इजाजत के प्रदर्शन चल रहे हैं, जामिया के बाहर जिस प्रकार हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इससे स्पष्ट होता है कि हर मोबिलाइजेशन के विरोध में काउंटर मोबिलाइजेशन भी चल रहा है। जो लोग ये समझ रहे हैं कि मोबिलाइजेशन से हमने देश में बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा किया, उनको तैयार रहना चाहिए, काउंटर मोबिलाइजेशन भी लोगों का अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+