सोनिया पर जेटली ने ली चुटकी, कहा कांग्रेस का नया नारा,'मैं नहीं मॉम'

arun jaitely
नई दिल्ली। मौसम चुनावी है तो नेताओं के बोल भी बिगड़ने लाजिमी है। कोई छोड़े-बड़े का मान- मर्यादा का लेहाज नेताएं में नहीं रह गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बार फिर से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर हमला किया गया है।

भाजपा नेता अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के टीवी संदेश को लेकर निशाना साधा। जेटली ने सोनिया और कांग्रेस को लपेटे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने मुख्य वक्ता को बदलने को बाध्य होना पड़ा, क्योंकि राहुल गांधी के भाषण "काम नहीं कर रहे थे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया नारा है "मैं नहीं मॉम" और दावा किया कि पेड टीवी टाइम से अंतिम वक्त में चुनाव का एजेंडा बदलने का कोई फायदा नहीं है।

एक निजी चैनल के ओपिनियन पोल के मुताबिक राजग को पूर्ण बहुमत मिल सकता है। चूंकि कांग्रेस और सिकुड़ती जा रही है इसलिए इसका अभियान भी शून्य होता जा रहा है क्योंकि यह "काल्पनिक व भ्रामक" है।

जेटली ने कहा कि सोनिया ने खुद आगे आकर नेतृत्व का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी चैनलों पर समय बुक कर देश को संबोधित किया। इस संदेश का मतलब है कि राहुल में विश्वास की कमी है, क्योंकि उनके भाषणों का लोगों पर असर नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+