'POK भारत के पास लौटने वाला है', जयशंकर का बड़ा बयान, पाकिस्तान में मची खलबली!
Jaishankar on POK: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar)ने एक बार फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान POK को खाली कर दे, तो कश्मीर मुद्दे का पूरा समाधान हो जाएगा। उनका यह बयान पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
लंदन के चैथम हाउस में एक सत्र के दौरान जयशंकर ने इस सवाल का जवाब दिया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों का लाभ उठा सकते हैं। जयशंकर ने तीन अहम कदमों का जिक्र किया। आइए जानते हैं क्या थे वो तीन अहम कदम...

जयशंकर ने लंदन में 3 अहम कदम गिनाए...
- लंदन के चैथम हाउस में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, 'अनुच्छेद 370 हटाना पहला कदम था।'
- 'इसके बाद कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय की बहाली दूसरा कदम था।'
- 'चुनाव कराना तीसरा कदम था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।'
उन्होंने आगे कहा कि अब बस इंतजार है कि वह हिस्सा (POK) भी वापस आए, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कश्मीर का मसला पूरी तरह हल हो जाएगा।
भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता - POK की वापसी
9 मई 2024 को भी जयशंकर ने कहा था कि POK भारत का हिस्सा है और हर राजनीतिक दल इसे वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब POK को लेकर लोगों में चर्चा तेज हुई है। कोई भी चीज तभी होती है, जब लोग उसके बारे में सोचना शुरू करते हैं।
पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन!
भारत के इस रुख से पाकिस्तान में बौखलाहट है। POK में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां के लोग पाकिस्तान सरकार से नाखुश हैं। पाकिस्तान की संसद और मीडिया में भारत की इस रणनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
भारत-अमेरिका संबंधों पर जयशंकर की राय
- भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्ते पर बोले जयशंकर कि ट्रंप प्रशासन बहुध्रुवीय दुनिया को समझ रहा है, जो भारत के लिए फायदेमंद है।
- 'QUAD (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) हमारी साझा रणनीति का हिस्सा है।'
- 'हमने व्यापार और टैरिफ को लेकर भी स्पष्ट बातचीत की है।'
क्या होगा आगे?
भारत ने POK पर अपना दावा फिर से मजबूत किया। पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा तेज कर सकता है। आने वाले दिनों में भारत POK को लेकर और सख्त कूटनीतिक कदम उठा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications