क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर पीएम मोदी समेत बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

जैन मुनि तरुण सागर का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने खान पीना भी छोड़ दिया था। उनके निधन से उनके अनुयायियों में मातम छा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Google Oneindia News

Recommended Video

Tarun Sagar के निधन पर PM Modi समेत इन हस्तियों ने क्या बोला, जानें | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। जैन मुनि तरुण सागर का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने खान पीना भी छोड़ दिया था। उनके निधन से उनके अनुयायियों में मातम छा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर मुनि तरुण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जैन मुनि के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Narendra Modi

प्रधानमंत्री ने जैन मुनि तरुण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'मुनी तरुण सागर जी महाराज के असामयिक निधन से गहरा दुख पहुंचा। हम उन्हें हमेशा अपने समृद्ध आदर्शों, करुणा और समाज में योगदान के लिए याद करेंगे। उनकी महान शिक्षा लोगों को आगे भी प्रेरणा देती रहेगी। मेरे विचार जैन समुदाय और उनके अनगिनत शिष्यों के साथ हैं।'

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी जैन मुनि के निधन पर कहा कि वो इससे स्तब्ध हैं। 'जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे प्रेरणा के स्रोत, दया के सागर एवं करुणा के आगार थे। भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। मैं मुनि महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।'

ये भी पढ़ें: जैन मुनि तरुण सागर के 'कड़वे प्रवचन' हुए शांत, जानिए पूरी कहानी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'मुनि तरुण सागर जी महाराज के निधन से पीड़ा हुई। उनके आदर्श और शिक्षा हमेशा लोगों को प्रेरित करेगी।' खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी मुनि तरुण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, 'मुनी श्री तरुण सागर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वो एक प्रेरणादायक आध्यात्मिक नेता थे। उन्हें हमेशा अपने समृद्ध ज्ञान और उनके मानवीय दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा।'

सुरेश प्रभु ने मुनि तरुण सागर के निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, वह केवल 51 वर्ष के थे। उनका छोटा जीवन हमेशा समाज में अपने समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। यह मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है, उन्हें बहुत करीब से जानता था।'

ये भी पढ़ें: Tarun Sagar: पवन कुमार जैन से कैसे बने मुनि तरुण सागर, पढ़ें 10 कड़वे प्रवचन

Comments
English summary
Jain Muni Tarun Sagar: PM Narendra Modi And Other Politicians Offers Condolences.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X