Jahangirpuri Clash: शरद पवार ने किया केजरीवाल का बचाव, कहा- दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर केंद्र की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में जमकर हिंसा हुई थी। उस दौरान दो समुदायों में पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हुए थे। हालांकि अब वहां पर हालात कंट्रोल में हैं, साथ ही दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया, लेकिन विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे। अब शरद पावर ने दिल्ली हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि पहले कभी भी राम नवमी पर हिंसा नहीं हुई। अब जो हिंसा त्योहार पर हो रही, उसके लिए बीजेपी और उससे जुड़े कई संगठन जिम्मेदार हैं। वहीं बीजेपी लगातार हिंसा के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही, उनका बचाव करते हुए पवार ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, केजरीवाल सरकार की नहीं। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर सही तरीके से मेंटेन करना केंद्र सरकार का काम है।
Recommended Video
ये है बीजेपी का दावा
बीजेपी ने हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार AAP का कार्यकर्ता है। उसके कई फोटोज हैं, जो ये साबित करते हैं कि वो केजरीवाल की पार्टी से जुड़ा हुआ है। हालांकि कांग्रेस का इस मामले में अलग रुख है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तो आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम कह दिया। साथ ही मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना के लिए गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।
25 की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि इस हिंसा पर दिल्ली पुलिस गंभीर है। इसकी जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 14 टीमों को लगाया गया है। साथ ही अभी तक इसमें 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जांच टीम को सीसीटीवी और मोबाइल की मदद से घटना से जुड़े 200 वीडियो मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications